ममता ने येचुरी के निधन पर शोक जताया
12-Sep-2024 11:26 PM 6884
कोलकाता 12 सितंबर (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया। सुश्री बनर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा , “यह जानकर दुख हुआ कि श्री सीताराम येचुरी का निधन हो गया है। मैं उन्हें एक अनुभवी सांसद के रूप में जानती हूँ और उनका निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक क्षति होगी। मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^