ममता सरकार समूची मातृशक्ति से माफी मांगे: योगी
28-Aug-2024 11:37 PM 4356
लखनऊ 28 अगस्त (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कोलकाता में महिला डाक्टर के साथ हुयी दरिंदगी की भर्त्सना करने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला सुरक्षा में असफल बंगाल की ममता सरकार को देश और समूची मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिये। श्री योगी ने एक्स पर लिखा “मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई वीभत्स घटना के प्रति व्यक्त निराशा पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की नारी सुरक्षा के प्रति घोर उदासीनता और अक्षम्य असंवेदनशीलता को प्रकट करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^