मंगलवार को यूपी में प्रवेश करेगी राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’
02-Jan-2023 06:57 PM 4517
लखनऊ 02 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तीन दिसंबर से उत्तर प्रदेश में शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता के लिये मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत अन्य विपक्षी दलों ने शुभकामनायें दी हैं। मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिये उत्तर प्रदेश में भ्रमण करने वाली यात्रा की सफलता को लेकर प्रदेश कांग्र्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यात्रा में पार्टी महासचिव और श्री राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा पार्टी के कद्दावर नेता शामिल होंगे। यात्रा का दायरा हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद,बागपत और शामली तक सीमति रखा गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^