मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लखनऊ में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियां
04-Mar-2024 11:27 PM 6218
लखनऊ 04 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावनाओं के बीच लखनऊ में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गयी हैं। दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और भाजपा में कुछ समय पहले वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगायी जा रही हैं। इसके अलावा हाल ही इंडिया समूह से अलग हुये राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के भी एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिलने के कयास लगाये जा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^