मनमोहन सिंह के निधन से हुयी क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती-देवेंद्र
27-Dec-2024 08:44 PM 2039
नयी दिल्ली 27 दिसंबर (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की और शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से हुई देश की क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। श्री यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह बहुत बड़े आर्थिक विद्धान थे, उनकी सोच और नीतियों के लागू होने के कारण ही देश आज तक मजबूत स्थिति में है और इतना सक्षम है कि हर स्थिति और परिस्थितियों का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004-2014 तक प्रधानमंत्री रहते हुए देश की प्रगति और विकास के लिए ठोस और निर्णायक फैसले लिए जिसके चलते देश विश्व में अग्रिम पंक्तियों वाले देशों के साथ खड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^