मनीष मल्होत्रा ने नीतू कपूर के साथ 'नाच पंजाबन’ गाना पर किया डांस
11-Jun-2022 08:23 PM 5561
मुंबई, 11 जून (AGENCY) जानेमाने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के ‘नाच पंजाबन’ गाने पर नीतू कपूर के साथ डांस किया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। मनीष मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ 'नाच पंजाबन गाना ' का हुक अप स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। मनीष ने इस वीडियो को फिल्म मेकर को डेडिकेट करते हुए कैप्शन में लिखा, करण यह आपके लिए... फ्राइडे नाइट लाइव हमारी पंजाबन के साथ। करण ने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, बहुत शानदार, तुम्हें हीरो बन जाना चाहिए। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुगजुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^