मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स ने की शिकायत; दो दिन पहले सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के रंग में रंग दिया था
21-Aug-2021 07:48 PM 7458
इंदौर में एक दिन पहले भाजपा के रंग में घोड़े को रंगने से विवाद पैदा हुआ था। अब एक घोड़े को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगने की शिकायत शुक्रवार देर रात राऊ थाने में दर्ज की गई है। तिरंगे वाले घोड़े का फोटो सामने आने के बाद सांसद मेनका गांधी की संस्था 'पीपल फॉर एनिमल्स' ने ही पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के लिए शिकायत की है। PFA की प्रियांशु जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर राऊ इलाके में 15 अगस्त को घोड़े को तिरंगा रंग में रंगने के फोटो वायरल हो रहे थे। जैन ने राऊ के सराय वार्ड निवासी विनोद गोलिया की शिकायत करते हुए बताया कि पशुक्रूरता अधिनियम 1960 और अन्य धाराओं के तहत यह अपराधी श्रेणी में आता है। घोड़े पर रंगे रंग केमिकल युक्त होते हैं, जिससे उन्हें नुकसान भी होता है। जैन ने घोड़ा मालिक और आयोजकों पर केस दर्ज करने की गुहार लगाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में भाजपाई रंग में रंगा घोड़ा चर्चा का विषय बन गया था। दरअसल, भाजपा नेता रामदास गर्ग ने इस घोड़े को भाजपाई रंग में रंगवाया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। bjp..///..maneka-gandhis-organization-people-for-animals-complained-two-days-ago-scindias-jan-ashirwad-yatra-was-painted-in-the-color-of-bjp-312659
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^