मनिका बत्रा सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में हिला एकल क्वार्टरफाइनल में हारी
09-May-2024 09:28 PM 6409
जेद्दा 09 मई (संवाददाता) भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को गुरुवार को सऊदी स्मैश टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जापान की पूर्व एशियाई चैंपियन हिना हयाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय अभियान समाप्त हो गया है। आज यहां किंग अब्दुल्ला स्पोर्ट्स सिटी के इनफिनिटी एरिना में मनिका बत्रा को 39 मिनट चले मुकाबले में हिना हयाता ने 4-1 (11-7, 6-11, 4-11,11-13, 2-11) से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ने अपने मजबूत फोरहैंड का अच्छा इस्तेमाल करते हुए शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन हयाता ने फ्लैट रिटर्न के साथ बत्रा से लगातार गलतियां करवाते हुए बाद के चार गेम जीत लिए। इस हार के साथ ही सऊदी स्मैश 2024 में भारतीय अभियान समाप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि सऊदी स्मैश में बत्रा का प्रदर्शन उन्हें पहली बार एकल रैंकिंग में शीर्ष 30 में ले जाएगा। मनिका ने पिछले वर्ष की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग 33 हासिल की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^