मनिका ने एशियाई कप में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक
19-Nov-2022 05:13 PM 2516
बैंकॉक, 19 नवंबर (संवाददाता) स्टार पैडलर मनिका बत्रा ने शनिवार को आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई कप टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। मैक इंडोर स्टेडियम में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में मनिका ने विश्व नंबर छह और तीन बार की एशियाई चैंपियन जापान की हिना हयाता को 4-2 (11-6, 6-11, 11-7, 12-10, 4-11, 11-2) से हराया। इससे पहले खेले गये सेमीफाइनल में मनिका को टोक्यो ओलंपिक 2020 की कांस्य पदक विजेता जापान की मीमा इतो से 2-4 (8-11, 11-7, 7-11, 6-11, 11-8, 7-11) से हार का सामना करना पड़ा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^