17-Feb-2022 07:16 PM
5406
इंफाल, 17 फरवरी (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को दावा किया मणिपुर में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिछले पांच वर्षों में ‘संपूर्ण परिवर्तन’ देखा गया और अब यह राज्य विकास के लिए जाना जा रहा है।
श्री नड्डा ने मणिपुर विधानसभा के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा,“ मणिपुर पूर्वोत्तर के विकास का प्रवेश द्वार है। राज्य में पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में ‘अस्थिरता’ से ‘स्थिरता’ का काफी बड़ा बदलाव आया है। पूर्वोत्तर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब राज्य में कानून का शासन है। पहले यहां नाकाबंदी और भ्रष्टाचार था, लेकिन अब यह विकास के लिए जाना जाता है।”
पार्टी के घोषणापत्र के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि मणिपुर में अगले पांच वर्षों के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता है। ”
श्री नड्डा ने घोषणापत्र में आश्वासन दिया कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम ‘होम स्टे’ के लिए ऋण देंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा,“ हम राज्य की शांति और विकास पर ध्यान दे रहे हैं। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। ”
मणिपुर में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 28 फरवरी और पांच मार्च को होंगे।...////...