मणिपुर के जदयू विधायकों का दलबदल कराने के लिए धनबल का खुला प्रदर्शन : ललन
03-Sep-2022 09:17 PM 5584
पटना 03 सितंबर (संवाददाता) बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मणिपुर के जदयू विधायकों को दलबदल कराने के लिए खरीद-फरोख्त का खुला प्रदर्शन किया है। श्री सिंह ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मणिपुर के जदयू विधायकों को तोड़ने के लिए भाजपा ने अपनी अपार धन शक्ति का खुला प्रदर्शन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हाल ही में मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों में जदयू के सभी छह विधायक भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़कर विजयी हुए थे। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर में उनकी पार्टी के छह विधायकों में से पांच को भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह जदयू ने अरुणाचल प्रदेश में वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सात सीटें जीती थीं लेकिन उनमें से छह विधायकों को दिसंबर 2020 में भाजपा ने तोड़ लिया। उन्होंने आगे कहा कि जदयू के शेष एक विधायक को भी पिछले महीने भाजपा में शामिल करा लिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^