मणिपुर के लोगों का अपमान कर रहा है केंद्र: कांग्रेस
18-Jun-2024 10:45 PM 6686
इंफाल, 18 जून (संवाददाता) मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचंद्र ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सोमवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अनुपस्थिति में बैठक कर मणिपुर की जनता और सरकार का अपमान किया है। श्री मेघचंद्र ने आज कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक भारतीय संविधान का उल्लंघन करती है क्योंकि कानून और व्यवस्था संविधान की अनुसूची 7 के अंतर्गत राज्य का विषय है। मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सहित मणिपुर के किसी भी निर्वाचित प्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोग लंबे समय से परेशान हैं और केंद्र और राज्य सरकारें दोनों में भाजपा द्वारा शासित और डबल इंजन की सरकार है लेकिन उनके संबंध तनावपूर्ण प्रतीत होते हैं क्योंकि लोगों को भोजन, आवश्यक आपूर्ति, एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पाद नहीं मिल रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^