मणिपुर की राज्यपाल अनुसूइया ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए की प्रार्थना
12-May-2024 07:55 PM 7469
अयोध्या, 15 सितम्बर (संवाददाता) मणिपुर की राज्यपाल अनुसूइया ने मणिपुर में शांति बहाली के लिए श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला से प्रार्थना की। मणिपुर की राज्यपाल ने आज यहां श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के बाद पत्रकारों से अनौपाचारिक बातचीत करते हुए कहा कि मणिपुर में शांति बहाली के लिये रामलला से प्रार्थना करने आयी हूं। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार आयी हूं। मेरी बहुत इच्छा थी कि एक बार अयोध्या जरूर जाऊं और भगवान राम का साक्षात दर्शन करूं। मुझे आज यह सौभाग्य मिला है। मैं रामलला से यही प्रार्थना करती हूं कि देश में सुख-शांति और सद्भावना बनी रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^