मणिपुर ने मिजोरम को और रेलवे ने कर्नाटक को हराया
29-Feb-2024 10:00 PM 3214
ईटानगर/युपिया, 29 फरवरी (संवाददाता) मणिपुर की टीम गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मिजोरम को 4-1 से हराकर संतोष ट्रॉफी के लिए चल रही राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। वहीं एक अन्य मुकाबले में रेलवे ने गत चैपियन कर्नाटक को 1-0 से मात दी। मणिपुर के लिए फिलाम सानाथोई मैतेई ने 35वें और 90वें मिनट गोल दागे। लेइमाजाम शंकर सिंह ने आठवें मिनट में और स्थानापन्न खिलाड़ी पेबाम रेनेडी सिंह ने 56वें मिनट में एक-एक गोल किये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^