मणिपुर पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं मोदी: अखिलेश यादव
28-Jul-2023 08:22 PM 7460
लखनऊ 28 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। अब हालात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर की घटनाओं पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा और कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने से युवा त्रस्त है। उन्हाेंने कहा कि किसानों की आय नहीं बढ़ी है और देश की जनता ने भाजपा को दस साल तक मौका दिया और उसका परिणाम सामने दिखाई दे रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^