मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मत्था टेका
28-Sep-2024 03:40 PM 2303
जम्मू, 28 सितंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को रियासी जिले के कटरा कस्बे की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मत्था टेका। श्री सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि, खुशहाली की कामना की और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, “उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर में मत्था टेका। सभी के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^