मनोज सिन्हा ने मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई
09-Jun-2024 08:48 PM 5297
श्रीनगर 09 जून (संवाददाता) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। श्री सिन्हा ने एक्स पर लिखा , “भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण। श्री नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने पर बधाई। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र शांति, प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा तथा नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^