मनोज सिन्हा ने नेशनल कांफ्रेंस नीत गठबंधन और निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी
09-Oct-2024 04:31 PM 5611
श्रीनगर 09 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाले गठबंधन और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को चुनावों में जीत के लिए बधाई दी। श्री सिन्हा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा , “विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी सदस्यों और नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनावों में जीत के लिए मेरी हार्दिक बधाई। लोगों की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं। भारत का संविधान हमारा मार्गदर्शक प्रकाश है और मैं सभी से जम्मू-कश्मीर के विकास और लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं।” उपराज्यपाल ने कहा, “मैं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चुनाव आयोग के अधिकारियों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों के अथक प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अथक और लगन से काम किया।” उन्हाेंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया और लाखों मतदाताओं की भागीदारी जीवंत लोकतंत्र और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों में लोगों की आस्था का प्रमाण है। श्री सिन्हा ने कहा, “आज जम्मू-कश्मीर सुशासन, सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के सिद्धांतों को आत्मसात कर और भी ऊंचाई पर खड़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^