मनोज तिवारी ने की वेस्ट दिल्ली लायंस की हौसलाफजाई
24-Aug-2024 02:36 PM 2350
दिल्ली, 24 अगस्त (संवाददाता) दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के पहले संस्करण में भाजपा सांसद मनोज तिवारी को ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान वेस्ट दिल्ली लायंस को चीयर करते देखा गया। तिवारी ने वेस्ट दिल्ली लायंस के मालिक डॉ. राजन चोपड़ा के साथ दिल्ली एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ रोमांचक मैच का आनंद लिया। तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए टीम के मालिक डॉ. राजन चोपड़ा ने कहा कि, “ मनोज तिवारी जी ने जिस तरफ से टीम का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं उसके लिए मैं उन्हें दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^