सरोज के नाम कई सियासी रिकॉर्ड
09-Sep-2021 01:01 PM 1908
उत्तर प्रदेश में मिशन-2022 के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने दो युवा कैबिनेट मंत्री, तीन केंद्रीय राज्यमंत्री समेत आठ सदस्यीय टीम मैदान में उतार दी है। सूत्रों का दावा है कि ये टीम संघ और भाजपा के बीच चले मंथन के बाद फाइनल की गई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान टीम के अगुवा हैं। वे अब तक यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार-उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, झारखंड और उड़ीसा जैसे बडे़ राज्यों के चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उड़ीसा और झारखंड को छोड़कर बाकी तीन राज्यों में भाजपा सत्ता में है। वहीं, चुनावी टीम में दूसरे नंबर पर नाम केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का है। वे हरियाणा के बाद बीते दिनों जम्मू और कश्मीर में हुए निकाय चुनाव में अपनी कुशलता को साबित कर चुके हैं। भाजपा ने चुनावी टीम के जरिए यूपी में जातीय और सियासी समीकरण साधने की पूरी कोशिश की है। political..///..many-political-records-in-the-name-of-saroj-316166
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^