मऊ में चलती ट्रेन में महिला को सुरक्षित प्रसव
09-Jun-2023 10:34 PM 3910
मऊ, 09जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-भटनी रेलखंड पर मऊ जंक्शन के पास चलती ट्रेन में एक महिला को सुरक्षित प्रसव कराया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन नंबर 12165 (रत्नागिरी एक्स) के कोच संख्या एस-9 में गर्भवती महिला यात्री कल्याण से मऊ तक की यात्रा कर रही थी कि पिपरीडीह-मऊ स्टेशन के बीच ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा होता देख सफर कर रही महिलाओं ने प्रसव से गर्भवती महिला का चलती ट्रेन में पिपरिडीह तथा मऊ स्टेशन के बीच में ही सकुशल प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया है। तत्काल इसकी सूचना मऊ आरपीएफ को दी गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^