मृत किसानों के परिवारों को दिल्ली सरकार भी दे मुआवजा: पंजाब लोक कांग्रेस
22-May-2022 10:53 PM 5881
चंडीगढ़, 22 मई (AGENCY) तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर करीब एक साल चले किसान आंदोलन में मारे गये किसानों के परिवारों को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तरफ से सहायता राशि दिये जाते समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति पर सवाल उठाते हुए पंजाब लोक कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली सरकार को भी मुआवजा देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के ट्विटर हैंडर पर एक ट्वीट श्रंखला में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति को विडंबनात्मक और श्री केजरीवाल के लिए एक और तस्वीर खिंचवाने का बहाना करार दिया। पार्टी के प्रवक्ता प्रीतपाल बालीवाल के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहते पंजाब सरकार ने आंदोलन में मारे गये किसानों के परिवारों को पांच लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कृषि कानूनों (केंद्र ने एक साल चले किसान आंदोलन के बाद कृषि कानून वापस लिये जाने की घोषणा की) को लागू करने वाले श्री केजरीवाल इतने ही चिंतित हैं तो वह अपनी सरकार की तरफ से भी मृत किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^