‘मतदाता सूची पर भ्रम पैदा कर गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश में केजरीवाल’
29-Dec-2024 07:29 PM 3029
नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फर्जी मतदाताओं के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है और उन पर मतदाता सूची को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करके अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को कहा कि भाजपा बार- बार कह रही हैं कि दिल्ली में अवैध वोटरों को बसाने का काम श्री केजरीवाल और आप कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अवैध मतदाताओं को लेकर हमने कई साक्ष्य दिए हैं, इसके बावजूद श्री केजरीवाल लोगों में भ्रम पैदा करके अपने गुनाहों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^