मौजूदा लोकसभा चुनाव देश को बचाने की लड़ाई - सचिन पायलट
22-Mar-2024 08:22 PM 2678
रायपुर 22 मार्च(संवाददाता)कांग्रेस महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ ही नहीं है बल्कि यह लड़ाई देश को बचाने की है। श्री पायलट ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा है। यह चुनाव साधारण नहीं है। निर्वाचित सरकारों के मुख्यमंत्रियों को आचार संहिता लगने के बाद गिरफ्तार किया जा रहा हैं। प्रमुख विपक्षी दल को चुनाव लड़ने से रोकने के लिये उसके बैंक के खातों को सीज कर दिया गया है।जहां पर हमारा भाजपा के सीधा मुकाबला है,वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व और बढ़ जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^