मीशा भारती, हरभजन सिंह और कपिल सिब्बल ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
18-Jul-2022 04:08 PM 3575
नयी दिल्ली 18 जुलाई (AGENCY) राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को स्वतंत्र सदस्य कपिल सिब्बल, राष्ट्रीय जनता दल की मीशा भारती, आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी समेत 28 सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। श्री नायडू ने सुबह सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। यह सदस्य आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र ,राजस्थान और ओडिशा से निर्वाचित हुए हैं। कई सदस्यों ने अपनी मातृभाषा पंजाबी, तेलुगू, उड़िया, कन्नड़ , हिंदी, उर्दू तथा अंग्रेजी में शपथ ली। सदस्यों ने पद और निष्ठा के साथ कर्तव्य पालन की शपथ ली। शपथ लेने वाले सदस्यों में वाईएसआर कांग्रेस के मस्तान राव बीड़ा और विजय साई रेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल के फैयाज अहमद, मीशा भारती, खीरू महतो और शंभू शरण पटेल, कांग्रेस की रंजीत रंजन, राजीव शुक्ल, इमरान प्रतापगढ़ी प्रमोद कुमार तिवारी, पी चिदंबरम और रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल, शिवसेना के संजय राउत, बीजू जनता दल के सस्मित पात्रा, आम आदमी पार्टी के हरभजन सिंह , विक्रमजीत सिंह साहनी और संदीप कुमार पाठक, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के आर. गिरिराजन, एस कल्याणसुंदरम, के.आर. एन. राजेश कुमार, सी.वी. षणमुगम, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान और स्वतंत्र सदस्य कपिल सिब्बल तथा नामित सदस्य वी. विजेंद्र प्रसाद शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^