'मेहंदी तेरे नाम की' का फर्स्ट लुक रिलीज
03-Jan-2023 02:54 PM 5383
मुंबई, 03 जनवरी (संवाददाता) भोजपुरी अभिनेता प्रवेश लाल यादव की आने वाली फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मड्स मूवीज एवं एक्चुअल मूवीज प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है, जिसमें प्रवेश लाल यादव दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं और दुल्हन के जोड़े में सजी काजल यादव को यामिनी सिंह मेहंदी लगाती दिखाई दे रही है। वर्ल्ड वाइड प्रोडक्शन प्रदीप सिंह कृत भोजपुरी फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' के निर्माता प्रदीप सिंह, प्रतीक सिंह, अविनाश रोहरा और समीर आफताब हैं। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि यह फिल्म सभी वर्ग के दर्शकों को अपनी और आकर्षित करने वाला है। फिल्म की कहानी बेहद शानदार है। जल्दी फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है। यह साल की पहली भोजपुरी फिल्म होगी जिस का फर्स्ट लुक आउट हो गया है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। गौरतलब है कि फिल्म 'मेहंदी तेरे नाम की' में प्रवेश लाल यादव, काजल यादव और यामिनी सिंह के साथ प्रेम दुबे, ऋतु पांडेय, पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की पटकथा मंजुल ठाकुर एवं अरविन्द तिवारी ने तैयार की है। संवाद अरविन्द तिवारी का है। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव और सत्या सावरकर है। डीओपी सरफराज खान हैं। कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^