मेजबान मालदीव को 3-1 से हराकर भारत सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में
14-Oct-2021 05:29 PM 6236
माले, 14 अक्टूबर (AGENCY) कप्तान एवं स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री के दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम यहां बुधवार को मालदीव नेशनल स्टेडियम में मेजबान मालदीव को 3-1 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई। अब रविवार को फाइनल में उसका सामना पड़ोसी नेपाल से होगा भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने मैच विजयी प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में दागे दो शानदार गोलों सहित कुल चार गोलों के साथ वह टूर्नामेंट के इस सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने। ये दो गोल उन्हें ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले से भी आगे ले गए। वह अब अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में दिग्गज फुटबॉलर अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी से महज एक गोल पीछे हैं। मेस्सी के नाम जहां 80 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं, वहीं इन दो गोलों के साथ छेत्री के अंतरराष्ट्रीय गोलों की संख्या 79 हो गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^