मेरठ में चलती बस में लगी आग, बारातियों ने कूद कर बचाई जान
24-Oct-2022 12:14 PM 3374
मेरठ, 24 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार देर रात मुजफ्फरनगर से वापस लौट रही बारात की एक बस में अचानक आग लगने से तमाम बारातियों को कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी, जिनमें कई बाराती घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कस्बा किठौर क्षेत्र के गांव कायस्थ बड़ा निवासी राहत के पुत्र 20 वर्षीय समद की बारात रविवार सुबह मुजफ्फरनगर के दुल्हेरा गांव गई थी। देर रात बारात वापस लौट रही थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत करीब 55 बराती सवार थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^