मेरे बारे में गैर जिम्मेदारना बयान दे रहे है अखिलेश : शिवपाल
27-Apr-2022 10:23 PM 5451
इटावा , 27 अप्रैल (AGENCY) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार उनके भाजपा मे शामिल होने के मुद्दे पर गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे है। शिवपाल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा “ मेरे भाजपा में शामिल होने के बारे में अखिलेश गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ” प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के पक्ष में खुलकर बोले। उन्होंने कहा कहा कि आजम खां सबसे सीनियर विधायक हैं। सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे। उनके साथ जुल्म हो रहा है। जब वे लोकसभा सदस्य थे तो उनके जुल्म के खिलाफ समाजवार्दी को लोकसभा और विधानसभा में धरने पर बैठ जाना चाहिए था। नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी धरने में शामिल करते। उन्होने कहा “ पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी मुलायम सिंह यादव का सम्मान करते हैं। अगर नेेताजी आंदोलन में शामिल होते तो जरूर आजम खां के साथ न्याय होता। आज उन पर छोटे छोटे 72 मुकदमे हैं। एक छोटे केस में चार महीने से जमानत नहीं मिल रही है। फैसला रिजर्व रखा है। उन्होंने कहा कि जुल्म और अत्याचार के खिलाफ समाजवादियों के संघर्ष का इतिहास रहा है। आज यह संघर्ष कही दिखायी नहीं देता।” उन्होंने कहा कि सपा के 111 विधायक हैं। उनमें से एक वे भी हैं। यदि समाजवादी पार्टी उन्हें बीजेपी में भेजना चाहती है तो निकाल क्यों नहीं देती। कहा कि जब समय आएगा तब वे सभी को अपने फैँसले के बारे में खुद जानकारी देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^