मिचेल स्टार्क की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने भारत को पहली पारी में 180 पर समेटा
06-Dec-2024 03:04 PM 3436
एडिलेड 06 दिसंबर (संवाददाता) मिचेल स्टार्क (छह विकेट) की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को पहली पारी में 180 रन के स्कोर पर समेट दिया है। चायकाल के बाद 82 के स्कोर में महज पांच रन के इजाफा कर भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (तीन) का विकेट गवां दिया। उन्हें बोलैंड ने पगबाधा आउट किया। पैट कमिंस ने ऋषभ पंत (21) को आउट किया। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और आर अश्विन ने पारी को संभालने का प्रयास किया। लेकिन मिचेल स्टार्क ने अश्विन (22) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। हर्षित राणा और जसप्रीत बुमराह दोनों ही शून्य पर आउट हुये। भारत का आखिरी विकेट नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में गिरा। उन्होंने 54 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 42 रनों की पारी खेली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^