आ गया माइक्रोसॉफ्ट का सबसे सस्ता लैपटॉप
10-Nov-2021 03:26 PM 1251
अगर आप सस्ते लैपटॉप की तलाश में हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट का नया लैपटॉप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस लैपटॉप एसई कंपनी का नया किफायती सरफेस लैपटॉप है जो विशेष रूप से छात्रों के लिए बनाया गया है। यह 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, इंटेल सेलेरॉन प्रोसेसर और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी खूबियों से लैस है। यह नए विंडोज 11 एसई पर चलता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है, जो अधिक कॉम्प्रीहेंसिव लर्निंग एक्सपीरियंस देने के लिए लो-कॉस्ट डिवाइस पर रिसोर्सेस को ऑप्टिमाइज करता है। लैपटॉप की कीमत हैरान कर देने वाली है। दरअसल, लैपटॉप $249 (लगभग 18,500 रुपये) की कीमत के साथ आता है। इसमें 1366x768 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11.6 इंच की हाई रेजोल्यूशन स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। लैपटॉप वीडियो कॉल के लिए 1MP 720p HD कैमरा से लैस है। डिवाइस दो कॉन्फ़िगरेशन में आता है- Intel Celeron N4020 या N4120 प्रोसेसर। यह 8GB तक DDR4 रैम और 128GB तक eMMC स्टोरेज प्रदान करता है। लैपटॉप सुरक्षा के लिए टीपीएम 2.0 चिप के साथ आता है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह जीरो-टच डिप्लॉयमेंट के साथ आईटी जटिलता को कम करता है और वन-क्लिक डिवाइस मैनेजमेंट के साथ फर्मवेयर लेवल तक नियंत्रण बनाए रखता है। Microsoft's laptop..///..microsofts-cheapest-laptop-has-arrived-327375
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^