मिग-21 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट शहीद
24-Dec-2021 11:03 PM 7711
जैसलमेर 24 दिसम्बर (AGENCY) राजस्थान में जैसलमेर जिले में सीमावर्ती सम क्षेत्र में डेजर्ट नेशनल पार्क के सुदासरी इलाके में मिग-21 लड़ाकू विमान तकनीके खराबी आने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट की मौत हो गई। विमान में आग लगने के बाद टुकड़े टुकड़े में परिवर्तित होकर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में इसका जलता हुआ मलबा गिरा। इस घटना में वायुसेना पायलट की दुखद मृत्यु हो गई। उसकी जले हुए शव के अवशेष घटना के आसपास मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह मय पुलिस एवं प्रशासन की टीमो के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरु करवा दिये हैं। वायुसेना के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं तथा पूरे क्षेत्र को कोर्डन ऑफ कर दिया हैं। वायुसेना ने जांच के आदेश दिये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^