मंत्री विश्वास सारंग बोले- हिंदुओं की भावनाओं का मजाक उड़ाया, अफसरों पर कार्रवाई की जाए; CM से शिकायत
23-Aug-2021 01:42 PM 8451
बिजली कंपनी के एक विज्ञापन में चित्रगुप्त का कार्टून बनाने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भड़क गए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने फेसबुक पेज पर भगवान चित्रगुप्त का कार्टून लगाया है। हमेशा से ही दूसरे लोग हिंदुओं के देवी-देवाताओं का मजाक बनाते रहे हैं, लेकिन पहली बार सरकारी विभाग या कंपनी द्वारा ऐसा किया है। विश्वास सारंग ने कहा कि इसे बनाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर शिकायत की है। उधर, कायस्थ समाज ने भी इस कार्टून पर कड़ी आपत्ति पर जताई है। भावनाएं आहत हुई हैं विश्वास सारंग ने कहा कि इस कार्टून से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। देश भर में कायस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त को अपना आराध्य मानते हैं। किसी सरकारी विभाग या कंपनी द्वारा देवताओं का मजाक उड़ाना बहुत बेहद आपत्तिजनक और घोर निंदनीय है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की सहमति से ये कार्टून लगाया गया था, उन पर कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में हिंदू देवी-देवताओं का कोई अपमान न कर सके। क्या है कार्टून में, जिससे विवाद हुआ बिजली कंपनी के फेसबुक पर पोस्ट में यमराज और चित्रगुप्त का कार्टून बना हुआ है। इसमें यमराज चित्रगुप्त से पूछते हैं- 'चित्रगुप्त इतनी बड़ी लिस्ट किसकी है।' इस पर चित्रगुप्ता का जवाब- 'बिजली चोरी करने वालों की, इन्हें नर्क में 448 बोल्ट का करंट दिया जाएगा।' bjp..///..minister-vishwas-sarang-said-made-fun-of-the-sentiments-of-hindus-action-should-be-taken-against-the-officers-complain-to-cm-312849
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^