मिस्र में इमारत गिरने से सात लोगों की मौत
17-Jul-2023 06:13 PM 1377
काहिरा, 17 जुलाई (संवाददाता) मिस्र की राजधानी काहिरा में सोमवार को एक पांच मंजिला इमारत गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए। सरकारी अहराम वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार बचाव दल मलबे के नीचे एक लापता महिला की तलाश कर रहे हैं। इस बीच दो अन्य इमारतों को खाली करा लिया गया है। इससे पहले रविवार को उत्तरी मिस्र के अलेक्जेंड्रिया और बेहेरा प्रांतों में दो इमारतों के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^