मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर जया प्रदा ने खुशी जाहिर की
01-Oct-2024 11:35 AM 7229
मुंबई, 01 अक्टबूर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।जया प्रदा ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है।जयाप्रदा ने कहा कि मिथुन दा महानायक हैं। मिथुन दा को दादा साहब अवार्ड दिया जाएगा, ये हमारे लिए और इंडस्ट्री के लिए बहुत खुशी की बात है।यह फिल्म जगत में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।मिथुन दा ने कई भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया है। मैं दादा के साथ दो फिल्में अभी कर रही हूं। इनमें एक रिवाज है और दूसरी फौजी है। मुझे बहुत अच्छा लगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^