मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे, आम कार्यकर्ताओं से मिले
18-Jul-2024 10:21 PM 8370
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्री मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्‍हें संबोधित भी क‍िया। इस मुलाकात को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में लौटने के बाद कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के काम के लिए उनकी सराहना के रूप में देखा जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^