मोदी बुधवार को राजधानी में नवकार महामंत्र दिवस में होंगे शामिल
07-Apr-2025 10:49 PM 6759
नयी दिल्ली, 07 अप्रैल (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को राजधानी में नवकार महामंत्र दिवस में शामिल होंगे और इस अवसर पर वह जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम सुबह करीब आठ बजे विज्ञान भवन में शुरू होगा। नवकार महामंत्र दिवस आध्यात्मिक सद्भाव और नैतिक चेतना का एक महत्वपूर्ण उत्सव है। इसमें जैन धर्म में सबसे अधिक पूजनीय और सार्वभौमिक मंत्र- नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से लोगों की एकजुटता की प्रार्थना की जाती है। अहिंसा, विनम्रता और आध्यात्मिक उत्थान के सिद्धांतों पर आधारित यह मंत्र प्रबुद्ध व्यक्तियों के गुणों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है और मुनुष्य में आंतरिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। जैन समुदाय के लोग नवकार दिवस व्यक्तियों की आत्म-शुद्धि, सहिष्णुता और सामूहिक कल्याण के मूल्यों पर चिंतन को प्रोत्साहित करने के लिए मनाते है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राजधानी में 09 अप्रैल को होने वाले इस कार्यक्रम में 108 से अधिक देशों के लोग शांति और एकजुटता के लिए वैश्विक आह्वान में शामिल होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^