मोदी का जीवन है मानवता का संदेश: यादव
30-Oct-2024 11:54 PM 8883
भोपाल, 30 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन मानवता का संदेश है। उन्होंने अपना घर न होते हुए भी देश के 4 करोड़ से अधिक परिवारों के लिए घर बनाए। स्वयं के सुख का त्याग कर देशवासियों के लिए खुशियां बांटी। सबका साथ, सबका विकास, सबका-विश्वास और सबका प्रयास को सार्थक करके दिखाया। डॉ यादव ने बुधवार रात्रि में यहां के गांधी नगर स्थित सीएम राईज स्कूल परिसर में आयोजित दीप पर्व कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने वार्ड नंबर 1 में सफाई मित्रों और बच्चों को भी दीपावली पर्व पर संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी समानता, निस्वार्थ सेवाभाव और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहें है। हमें भी उनके जीवन का अनुसरण कर दीपावली का पर्व मनाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, राहुल कोठारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^