मोदी कल भोपाल से वर्चुअल माध्यम से विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन करेंगे
28-Feb-2024 08:18 PM 3639
भोपाल, 28 फरवरी (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कल 29 फरवरी को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से उज्जैन मे स्थापित होने वाले विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय कालगणना विश्व की प्राचीनतम, सूक्ष्म, शुद्ध, त्रुटिरहित, प्रामाणिक एवं विश्वसनीय पद्धति है। काल/परिमाण की इस सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति का पुर्नस्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में प्रारंभ किया जा रहा है। उज्जयिनी की स्थापना सृष्टि के आरंभ से ही मान्य की जाती रही है। दुनियाभर में उज्जयिनी से निर्धारित और प्रसारित कालगणना नियामक रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^