मोदी कल रतलाम से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की करेंगे शुरूआत
03-Nov-2023 11:22 PM 8346
रतलाम, 03 नवंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरुआत रतलाम से करेंगे। वे भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने कल रतलाम आएंगे। भाजपा की स्थानीय इकाई के अनुसार श्री मोदी की जनसभा यहां बंजली मैदान पर दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। सभा में श्री मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। रतलाम, उज्जैन एवं धार जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रही इस जनसभा में 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^