मोदी के नेतृत्व में हो रहा है राष्ट्र का चहुंमुखी विकास: देवनानी
17-Sep-2024 09:33 PM 8544
जयपुर, 17 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्म दिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और विरासत को संरक्षित करने के नित-नवीन विलक्षण कार्य किये जा रहे है। प्रत्येक क्षेत्र में भारत का परचम विश्व में लहलहा रहा है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्वभर में समरसता के अग्रदूत के रूप में जाने जा रहे है। इस अवसर पर श्री देवनानी ने प्रधानमंत्री को सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^