मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा देश: शिवराज
22-Aug-2023 09:47 PM 4646
दतिया, 22 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का गौरव चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर उतरने वाला है। देश और प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई आदि सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हुआ है। श्री चौहान आज जिले के सेवढ़ा में जन-दर्शन के दौरान लाड़ली बहना सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिये 159 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कन्याओं के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाड़ली बहनों ने उन्हें राखी बाँधी और एक बड़ी राखी भेंट की। श्री चौहान ने पुष्प-वर्षा कर बहनों का स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^