मोदी की रैली 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में
08-Sep-2024 10:57 PM 7897
चंडीगढ़, 08 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार के लिए 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में रैली करेंगे। भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के सह संयोजक संजय भाटिया ने यह जानकारी रविवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली से ही हरियाणा में केंद्रीय नेताओं की चुनावी रैलियों की शुरुआत हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक श्री नरेन्द्र मोदी की चुनाव के दौरान हरियाणा के अन्य क्षेत्रों में भी रैलियां होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^