मोदी को दो राष्ट्रों से मिले सर्वोच्च सम्मान के लिए यादव ने दी बधायी
21-Nov-2024 11:38 PM 4879
भोपाल, 21 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बारबाडोस और डोमिनिका के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बारबाडोस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘ऑनररी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किए जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विश्व गगन में जय-जय भारत का नारा गूंज रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर निरंतर नए आयामों को छू रहा है। यह बदलते और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^