मोदी ने आंध्र प्रदेश दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
27-Mar-2022 07:33 PM 6814
तिरुपति/नयी दिल्ली 27 मार्च (AGENCY) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मंजूरी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “आंध्र प्रदेश के चित्तूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं उम्मीद करता हूं दुर्घटना में घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^