मोदी ने त्रिपुरा में ‘सबरूम भूमि बंदरगाह’ का किया उद्घाटन
09-Mar-2024 06:24 PM 4950
अगरतला,09 मार्च (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम में तीसरे भूमि बंदरगाह का शनिवार को वर्चुअली उद्घाटन किया, जिसका मकसद बंगलादेश के चटगांव समुद्री बंदरगाह के माध्यम से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ देश के पूर्वोत्तर के व्यापार को अधिक सुविधाजनक बनाना है। भारत ने त्रिपुरा को बंगलादेश से सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए फेनी नदी पर पहले ही एक पुल का निर्माण किया है, लेकिन यह अभी शुरू नहीं हुआ है। इसमें अभी दोनों देशों के बीच माल और लोगों की आवाजाही के लिए लैंड कस्टम स्टेशन और आव्रजन सुविधा नहीं हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^