21-Jan-2024 07:46 PM
3389
रांची, 21 जनवरी (संवाददाता) झारखंड में
भाजपा के नव नियुक्त मीडिया एवम प्रवक्ताओं की परिचयात्मक बैठक आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई ।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, राफिया नाज़, कुणाल षड़ंगी, रमाकांत महतो, डॉ अरुण उराँव, जेबी तुबिद, विनय कुमार सिंह, अविनेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष एवम संगठन महामंत्री का स्वागत योगेंद्र प्रताप सिंह एवम राफिया नाज ने अंग वस्त्र देकर किया। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी का प्रवक्ता पार्टी का प्रतिबिंब होता है। यह आइना भी होता है जिसमे पार्टी का चेहरा दिखता है।
कहा कि ऐसी जिम्मेवारी है जिसके माध्यम से पार्टी की उपलब्धियां और विपक्ष की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाया जाता है।
श्री मरांडी ने कहा कि आज मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर तबके की सेवा हुई है।जनता इसे नजदीक से महसूस कर रही है।वहीं राज्य सरकार की नाकामियों से भी जनता त्रस्त है और हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश में है।...////...