मोदी सरकार ने अयोध्या को बनाया विकसित शहर: लल्लू सिंह
30-Jul-2024 08:14 PM 5964
अयोध्या, 30 जुलाई (संवाददाता) अयोध्या के पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लल्लू सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या को देश के विकसित शहरों में एक बनाने की परिकल्पना को साकार रूप दिया गया है। श्री सिंह ने भाजपा कार्यालय मेंर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या को उसके वृहद स्वरूप में लाने के संकल्पों को लेकर रणनीति तैयार की गयी। अयोध्या के स्वरूप को लोग जानते थे, लेकिन उसकी सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी के बारे में श्रद्धालु व लोग परिचित नहीं थे। इसको लेकर दिल्ली में 2019 में अयोध्या पर्व के माध्यम से वैश्विक स्तर पर इसको प्रसारित किया गया, जिसका परिणाम आज अयोध्या के सर्वांगीण विकास के रूप में जनता के सामने आया है। उन्होंने बताया कि 2014 में सांसद बनने के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पर्यटन सुविधाओं के विकास पर कार्य करना शुरू कर दिया गया, जिसमें वृहद स्तर पर जिले के बुद्धजीवियों, संतो व आम जनता से सुझाव लिए गये। जिसके बाद विकास की वृहद रणनीति तैयार की गई। 2015 में अयोध्या से सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कैबिनेट मंत्री नितिन गडक़री ने शिलान्यास किया। 2016 में तत्कालीन पयर्टन व संस्कृति मंत्री महेश शर्मा के द्वारा विकास की 133 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी वर्ष अयोध्या से जगदीशपुर फोरलेन का शिलान्यास, तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के द्वारा अयोध्या बाराबंकी जफराबाद रेलवे लाईन का दोहरीकरण, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निर्माण समेत रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह परियोजनाएं अयोध्या के विकास की महज एक शुरुआत थी। जो आने वाले समय में वृहद स्वरुप लेती गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^