मोदी से मिले खट्टर, कर्नाटक के राज्यपाल, अंडमान-निकोबार के उप-राज्यपाल
02-Feb-2024 07:34 PM 4864
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री , कर्नाटक के राज्यपाल और अंडमान- निकोबार के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को यहां मुलाकात की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर , कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और अंडमान -निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी ने प्रधानमंत्री से अलग-अलग भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने डिजिटल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अगल-अलग पोस्ट में इन मुलाकातों की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात की फोटो भी शेयर की। पोस्ट में बातचीत का ब्योरा नहीं दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^