मोहन यादव ने किया महंत श्री नृत्य गोपाल दास महाराज का अभिनंदन
24-Aug-2024 11:47 PM 3510
इंदौर, 24 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से भी अटूट संबंध रहा है। यहां दोनों भगवानों के ऐसे स्थान हैं, जहां पर इनके जीवन से जुड़े हुए अनेक प्रसंग है। इन स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास मथुरा के प्रमुख महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज का अभिनंदन किया। कार्यक्रम नगर निगम इंदौर, देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी और अभिनंदन समिति की अोर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^